
उरई। कोतवाली में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में गुरुवार को अखंड रामायण का पाठ हुआ जिसके समापन पर आज भंडारा कराया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने शामिल हो कर प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी के दर्शन किए ।
प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरे कोतवाली स्टाफ ने सहयोग करके शहर के अमन चैन के लिए अखंड रामायाण का आयोजन किया । इसके बाद उन्होने भंडारा कराया जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक आमंत्रित किए गए । उन्होने कहा कि धार्मिक आयोजन से सात्विक परिवेश का निर्माण होता है जिससे तामसी भावनाएँ शमित होती हैं जो अपराध नियंत्रण में बेहद मददगार हैं ।







Leave a comment