
कोंच-उरई । ग्राम क्योलारी में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का 300 वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। उपस्थित राठौर समाज के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावसिक्त श्रद्घाप्रसून समर्पित किये। वक्ताओं ने राष्ट्रीय दुर्गादास को महान देशभक्त बताते हुये उनके पदचिन्हों पर चलने की बात कही। इस दौरान डॉ. भगवानसिंह राठौर, रोहित राठौर, अरविंद राठौर, रामनरेश राठौर, रवि राठौर, सुशील राठौर, ओमप्रकाश, गिरिजाशंकर, शिवपाल, रामप्रकाश, अशोक, छज्ञेटेलाल, दिनेश, गोविंदसिंह राठौर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







Leave a comment