कुठौन्द-उरई । थाना क्षेत्र के करतलापुर में पूर्व प्रधान के पास से मध्यप्रदेश की शराब पकड़ी गई । उसके ख़िलाफ़ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है ।
थानाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि ओमप्रकाश तिवारी उर्फ तुलाराम तिवारी पूर्व प्रधान करतलापुर के पास 2 दर्जन अवध शराब के क्वार्टर पकड़े गए हैं । कुठौन्द क्षेत्र के दर्जनों गांवों मंडोरा, हदरुख,शेखपुर,एको, हरसिंगपुर, पण्डितपुर, निजामपुर,विजुआपुर,रूरा, इटाहा,धरमपुरा,किरवाह रामपुरा,मकटौरा, पतराही में अवैध शराब का कारोबार चरम सीमा पर चल रहा है जिस पर रोक लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है । इसीलिये पुलिस धरपकड़ के लिए हरकत में आ गई है ।







Leave a comment