कोंच-उरई । आगामी 28 नवंबर को कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और जिला एवं प्रदेश के संगठनकर्ता पार्टी जनों से संपर्क करने में जुटे हैं। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन जिला कांग्रेस कार्यालय उरई में आयोजित किया जा रहा है, इसी परिपे्रक्ष्य में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमर सिंह जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने कोंच आकर यहां के कांग्रेसियों से सम्मेलन को लेकर चर्चा की। बैठक में हाजी मोहम्मद अहमद, लाल प्रताप सिंह, आंनद अग्रवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, सभासद दंगलसिंह यादव, शमसुद्दीन, नसीम निहारिया, अरविंद खटिक, सुल्तान राइन, पुष्पेन्द्र सरोनिया, अनिल पटैरया, मोहम्मद कैफी आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Leave a comment