जालौन-उरई । रिहायशी क्षेत्र में मकानों के ऊपर से निकली जर्जर हाईटेंशन लाइन को हटाए जाने की मांग मुहल्ले के लोगों ने डी एम को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए की है।

लौना रोड मुहल्ला नया खंडेराव निवासी महेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती आशा श्रीवास्तव, रामजी, अमित कुमार, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, आयुष, विक्रम सिंह, अनूप कुमार आदि ने जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए लिखा कि उनके मुहल्ले में रिहायशी क्षेत्र से ग्यारह हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन निकली है जो काफी जर्जर है जर्जर लाइन के टूटने से कभी भी कोई गम्भीर हादसा हो सकता है लोगों ने लिखा कि उन्हें अपने मकान में ऊपर की मंजिल भी बनानी है ऐसे में जर्जर लाइन के निकलने से उन्हें परेशानी ही नही बल्कि जन व धन हानि का भी सामना करना पड़ सकता है ऐसे में रिहायशी क्षेत्र से निकली जर्जर हाईटेंशन लाइन को हटवाया जाना जनहित में आवश्यक है जिससे कोई किसी हादसे की सम्भावना न रहे ।

Leave a comment