जालौन-उरई । मोहल्ले में खराब पड़े हैंडपंप को दुरुस्त कराए जाने की मांग मुहल्ले के लोगों ने एस डी एम को शिकायती पत्र देकर की है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला दलालन पूरा निवासी जमुना दास, गोविंद, शिवम, रामजी, हनी, सूरज, कैलाश, रामकुमार, आजाद, अजय आदि सहित दो दर्जन से अधिक मुहल्ले के लोगों ने एस डी एम भैरपाल सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके मुहल्ले में सरकारी हैंडपंप एक माह से अधिक समय से खराब पड़ा है जिसे ठीक करने के लिए वह कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके चलते मुहल्ले के लोग काफी परेशान है पीड़ित मुहल्ले वासियो ने एस डी एम से खराब पड़े हैंडपंप को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।







Leave a comment