जालौन-उरई । मुहल्ला हरीपुरा जोशियाना में लीकेज पाइप लाइन को ठीक करने के लिए समाजसेवी ने जल संस्थान में शिकायती पत्र दिया।

वीरांगना झलकारी बाई युवा समाज सेवी समिति के सदस्य अरविंद सिंह वर्मा ने जल संस्थान में शिकायती पत्र देकर बताया कि मुहल्ला हरीपुरा जोशियाना में कई जगह से पाइप लाइन लीकेज है जिसके चलते न केवल पानी की बर्बादी हो रही है बल्कि सड़क भी खराब हो रही है इतना ही नहीं वहाँ रास्ते मे लीकेज पाइप लाइन से पानी भरने के कारण वहां से निकलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है समाज सेवी ने जल संस्थान के अधिकारियों से लीकेज पाइप लाइन को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

 

 

Leave a comment