जालौन-उरई । गायर रजवाहा ओवरफ्लो होने से कई एकड़ भूमि जलमग्न किसानों की वुवाई का समय भी निकला एक दर्जन गांव के किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया।

नहर विभाग की उदासीनता के चलते ग्राम उरगाव, सिहारी पड़ैया, गडेरना, करनपुर, एदलपुर, पहाड़पुरा, अकोढ़ी आदि गांव के किसानों की कई एकड़ खेती जलमग्न हो गई किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुकरगाव रजवाहा को ओवरफ्लो चलाने से यह समस्या आई है कई किसानों ने तो अपनी खेती की वुवाई तक कर दी उन किसानो के भी खेत पानी से लबालब है दुबारा खेतो में पानी भर जाने से अब किसानों की वुवाई का भी समय निकलता जा रहा है जिसके लिए किसान चिंतित है।

 

 

 

 

Leave a comment