जालौन-उरई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी में बोरिंग मशीनों में मजदूरी का काम करने वाले मजदूर का पैसा न दिए जाने की शिकायत मजदूरों ने कोतवाली में की।
भोला पुत्र महादेव, भूरा चन्देल पुत्र बालेश सिंह चन्देल, कन्हैया पुत्र शिवराम निवासी गण ग्राम मवई जिला कानपुर नगर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि हम तीनों लोग ग्राम औरेखी निवासी बैकुंठ पुत्र अखिलेश के यहाँ बोरिंग मशीनों पर मजदूरी का काम किया करते थे मजदूरी का इकतालीस हजार रुपया जब मांगा तो उन्होंने कहा शाम को एम एल बी स्कूल चुर्खी रोड पर आ जाना हिसाब कर देंगे जब हिसाब करने वहाँ पहुंचे तो वहाँ पर मौजूद बैकुंठ व सुनील व गोकुल शराब के नशे में थे जब उनसे पैसा मांगा तो गाली गलौच करने लगे व मारपीट कर दी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।







Leave a comment