जालौन-उरई । हार जीत की बाजी लगा रहे 8 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ कर थाने में बंद किया। पुलिस ने फड़ की तलाशी के दौरान 3200 रुपये बरामद किये।
एस आई शफीक अहमद तथा उमेश कुमार ने ग्राम हथेरी में जुआ खेल रहे । इस दौरान उन्होने 8 जुआरी देवेंद्र सिंह सेंगर, हरिमोहन, अजय कुमार वर्मा, ब्रजकिशोर, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार ,राजा अहिरवार, अनिल कुमार को गिरफ्तार किये जब वह गांव के सार्वजनिक स्थान पर हरजीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसआई शफीक ने जुआरियों को चारों तरफ से घेर लिया तथा एक भी जुआरी मौके से नहीं भाग सका। सभी जुआरियों की तलाशी लेने पर उनके पास से 3200 रुपये बरामद हुए।







Leave a comment