लखनऊ । बुलंदशहर हिंसा की पहली गाज एसएसपी पर गिरी । शनिवार को शासन ने उन्हे हटा कर डीजीपी कार्यालय से संबद्ध कर दिया है । दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी को सीतापुर के वकीलों के सामने भी घुटने टेकने पड़े । सीतापुर के पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को वकीलों के दबाब में हटाने के लिए सम्मानजनक तरीका निकाला गया । उन्हे सीतापुर से बुलंदशहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बना कर भेजा गया है ।

बुलंदशहर की घटना को वर्तमान शासन के विशेष नज़रिये के कारण पहले दिन से ही अलग ढंग से हैंडिल किया जा रहा है । इसके तहत पुलिस अधिकारी की हत्या के मुद्दे को गौण करके दूसरे पहलुओं पर गौर किया जा  रहा है । इसी का नतीजा है कि बुलंदशहर के एस एस पी कृष्ण बहादुर सिंह को आज हटा कर डी जी दफ़्तर से अटेच कर दिया गया । बुलंदशहर की बागडोर सीतापुर के एस पी प्रभाकर चौधरी को सुपुर्द कर दी गई है जबकि उनके स्थान पर डीजी दफ़्तर से एल आर कुमार सीतापुर में पुलिस अधीक्षक बना कर भेजे गए हैं ।

 

Leave a comment