
- सैकड़ों मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, एक दर्जन से अधिक चिकित्सकों ने किया जांचा स्वास्थ्य
कोंच-उरई । लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर ग्राम विरगुवां बुजुर्ग में चिकित्सा प्रकोष्ठ जालौन, बुंदेलखंड कूर्मि क्षत्रिय कल्याण समिति, सेवा निवृत्त पटेल समाज एवं युवा पटेल वाहिनी के तत्वाधान में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में गांव तथा आसपास के लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
शिविर का शुभारंभ अतिथियों जिला पंचायत अध्यक्ष सुमनदेवी, माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन, ब्लॉक प्रमुख ऐन्द्रकुमार निरंजन, अध्यक्ष सेवा निवृत्त पटेल समाज एवं पूर्व प्राचार्य प्रो. वीरेन्द्रसिंह, प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, संयोजक सेवा निवृत्त पटेल समाज विजयसिंह निरंजन, पूर्व प्रधान विरगुवां हरदयाल सिंह निरंजन, शंकर चरण पटेल, शिवशंकर पटेल, कालिका प्रसाद मुखिया, रामहेत निरंजन, संतकुमार आचार्य, ग्राम प्रधान जितेन्द्रसिंह यादव, आयोजन के अध्यक्ष बुद्धसिंह निरंजन, लवलेश निरंजन आदि ने सरदार बल्लभ भाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कर समाज के बन्धुओं ने एक अच्छे कार्य की शुरूआत की है, इससे हर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाभ मिलेगा। शिविर का आयोजन भले ही एक समाज विशेष ने किया पर उसका लाभ सभी को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन देवी निरंजन ने कहा समाज द्वारा किया गया यह कार्य वेहद सराहनीय है, इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये। इस दौरान डॉ. उपेन्द्र निरंजन, सुनील निरंजन, डॉ. आलोक निरंजन, बब्बूराजा निरंजन नरी, डॉ. संजीव निरंजन, आनन्द पटेल वोहरा, रामेन्द्र निरंजन, राजू सिद्धार्थ, सिद्धू, डॉ. आरके निरंजन, डॉ. जीएस चौधरी, डॉ. सुरेश निरंजन, जितेन्द्रकुमार निरंजन, आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रामप्रकाश निरंजन, रामप्रताप निरंजन, शारदा मास्टर, अशोक निरंजन, पीएन पटेल, केके यादव, रवीन्द्र पटेल, संजीव पटेल, अरविंद सिरवैया, राजेश पटेल, राजू लंबरदार चमरसेना, शैलेन्द्र पटेल, हिमांशु पटेल, शिवाजी पटेल, शिवम पटेल, सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे। शिविर में चिकित्सों डॉ. मुकुट निरंजन, डॉ. रोहित निरंजन, डॉ. पल्लवी निरंजन, डॉ. प्रशांत निरंजन, डॉ. अमित निरंजन, डॉ. रामकिशोर निरंजन, डॉ. वीरेन्द्र सिंगरया, डॉ. कमलेन्द्रसिंह, डॉ. ज्ञानेन्द्रसिंह, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. अखिलेश निरंजन, डॉ. केएन सिंह, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. रणधीर निरंजन, डॉ. मोनिका निरंजन, डॉ. केशवनाथ सिंह निरंजन, डॉ. कुलदीप निरंजन, डॉ. भूपेन्द्र पटेल, डॉ. जूही निरंजन, डॉ. राजेश निरंजन, डॉ. शिवकुमार पटेल, आदि ने शिविर में 500 रोगियों का परीक्षण किया जिसमें सर्दी, बुखार, जुकाम, कुलंग और आंखों से संबंधित रोगी देखे गये।







Leave a comment