मुहम्मदाबाद/कुठौंद। मंगलवार को डकोर कोतवाली परिसर में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने एक दर्जन से अधिक पौधे रोप कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। वहीं कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम नैनापुर में नवागंतुक कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने दो दर्जन से अधिक पौधे रोपे और लोगों से अपील की कि इन पौधों की अपने पुत्रों की तरह देखरेख करें ताकि यह बड़े होकर पर्यावरण में लाभदायक हों।
मंगलवार को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने डकोर कोतवाली परिसर में एक दर्जन से अधिक पौधों को रोप कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को संतुलन करने का सबसे बेहतर उपाय पौधे लगाना है। आने वाले समय में अगर लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो इसकी समस्या बहुत ही विकराल होगी। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा है कि पूरे प्रदेश को हरियाली से पाटना है। इस मौके पर डकोर इंस्पेक्टर बीएल यादव, मनोज राजपूत, एसआई महेश कुमार, अकरम खान, सतेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम नैनापुर में थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने स्टाफ और ग्रामीणों के सहयोग से वृहद पौधरोपण का आयोजन किया। इस मौके पर कांस्टेबिल राजीव सिंह, प्रमिलेश यादव, मलखान सिंह, ओमजी गुर्जर, रामवीर गुर्जर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment