कदौरा। लाक डाउन में घर लौटे प्रवासी परिवार में विवाहिता की संदिग्ध मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कदौरा क्षेत्र ग्राम समसी निवासी प्रवासी मजदूर विवाहिता सुशीला पत्नी धर्मेंद्र गत माह लाक डाउन में परिवार सहित अपने गांव आकर रह रही थी। अचानक सोमवार की दोपहर उसकी संदिग्ध मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष ग्राम करगाय हमीरपुर से मायके वालों ने आकर घटना की सूचना पुलिस को दी। मायके वालों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर तहरीर देने की बात कही गई। मामले में निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि महिला की संदिग्ध मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।







Leave a comment