कालपी। बार संघ कालपी के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कामरेड राजेंद्र सिंह एड. मुसमरिया के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मुसमरिया में किया गया।
मंगलवार को कानपुर के रजनी हास्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी जैसे ही कालपी के अधिवक्ताओं को लगी तो सभी में शोक की लहर दौड़ गई। बार संघ कालपी के पूर्व अध्यक्ष एवं सीपीआई के जिला सचिव के निधन पर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय, तहसीलदार शशिविंद द्विवेदी, बार संघ अध्यक्ष अमर सिंह निषाद एड., पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तिवारी, राजेश गुप्ता, दिनेश बाबू श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता, इनायत अली, संतोष शुक्ला, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जयवीर सिंह, अपूर्व श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव आदि ने शोक व्यक्त किया।







Leave a comment