कालपी। दो लोगों को अपनी अपनी पत्नी से लडऩा महंगा पड़ा। कालपी कोतवाली पुलिस ने उक्त लोगों को गिरफ्तार करके शांति भंग के आरोप में जेल भेजने की कार्रवाई की।मिली जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक  आरके सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह के साथ मोहल्ला रामचबूतरा में झगड़ा होने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उक्त मोहल्ले के निवासी इरफान व इमरान अपनी अपनी पत्नियों से लड़ रहे थे। पुलिस दोनों लोगों को गिरफ्तार करके कोतवाली ले आई। वहां मौजूद इरफान व इमरान के सिफारिश गीरों की माने तो दोनों सगी बहने हैं तथा एक का तलाक भी हो गया है। न्यायालय में मामला चल रहा हे। आज अचानक दोनों बहनों ने झगड़ा शुरू कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 151 के तहत मुकदमा कायम करके अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर जेल भेजा। वहींं दूसरी ओर लडक़े पक्ष के लोगों ने दोनों लड़कियों के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र देने की बात कही। 

Leave a comment

Recent posts