संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से संत समाज की बैठक संपन्न

  कालपी। अखिल भारतीय स्तर पर संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करने को लेकर नागा गद्दी श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर बड़ा स्थान कालपी में जनपद के संत समाज की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन के नियम आदि बनाने पर गंभीर चर्चा के बाद एक कमेटी का भी गठन किया गया तथा अगली बैठक 8 फरवरी को ठड़ेश्वरी मंदिर उरई में होने का निर्णय लिया गया।गुरुवार की दोपहर जनपद की प्रमुख नागा गद्दी श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर बड़ा स्थान कालपी में एकत्रित आधा सैकड़ा से अधिक संत समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि संत समाज के हित में अखिल भारतीय स्तर पर संगठन को खड़ा करने के लिए अनुशासन/नियम पर राय मांगी गई ताकि एक मजबूत, अनुशासित, सहायता परक, पारदर्शी संगठन खड़ा किया जा सके। संगठन के नियम बनाने हेतु श्री ठड़ेश्वरी मंदिर उरई के महंत सिद्धराम दास महाराज, महामंडलेश्वर श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर बड़ा स्तान कालपी रामकरन दास महाराज, मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ के महंत जमुना दास महाराज, गूदड़ स्थान कालपी के महंत राघवदास महाराज, श्रीरामजानकी मंदिर हथना के सुरेंद्र दास महाराज, शांतिदास महाराज हनुमान गढ़ी पथरी, अमरदास महाराज मुसमरिया आदि को जिम्मेदारी दी गई कि संशोधित नियमावली बनाकर 8 फरवरी को ठड़ेश्वरी मंदिर उरई में दोपहर एक बजे आगे की चर्चा होगी। इस दौरान प्रमुख रूप से रामकिशर दास इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर कालपी, कालीदास महाराज पथरी, हरीदास, जयकांत दास, अजय दास, गोपाल दास मैनूपुर, प्रहलाद दास महाराज, कैलाश दास, महंत रामजानकी किशनपुर, राघवदास, बजरंग दास, आनंद दास, अजय दास चुर्खी, तेजराम दास चुर्खी, ईश्वर दास सिद्ध बाबा डकोर, नारायण दास उसरगांव, संतोष दास, भगवत दास चुर्खी, चेतन दास शाहजहापुर सहित बड़ी संख्या में संत समाज के लोग मौजूद रहे। 

Leave a comment