माधौगढ़। सरकार की ओर से आबादी श्रेणी छह-दो के स्वामित्व योजना के तहत इन दिनों तहसील क्षेत्र के गांवों में ड्रोन कैमरे से सर्वे कराया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए राजस्व निरीक्षक मुलायम सिंह ने बताया कि गुरुवार को इसके तहत रामहेतपुरा,उदातपुरा, बुढऩपुरा, सुरपतिपुरा, सुरावली, धमना आदि गांवों में पहुंची राजस्व टीम ने सर्वे कराया।उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ड्रोन कैमरे से कई गांवों में जगह जगह सर्वे कराकर बसे लोगों को स्वामित्व दिया जा रहा है। आगे भी इस तरह का सर्वे कराया जाता रहेगा। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि आबादी में बसे हुए लोगों को सर्वे से सहूलियत मिलेगी। साथ ही उनको स्वामित्व भी मिलेगा। इस मौके पर लेखपाल मंसूर खान, शिवभजन, सुनील महाराज व गांव के लोग मौजूद रहे। 

Leave a comment

Recent posts