आंगनवाडी केन्द्र में डाक्टरों की टीम ने परखी बच्चो की सेहत


जालौन-उरई। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के तहत ग्राम खनुवां में आंगनवाडी केन्द्र के 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया ।
इसमें डा0 रणधीर सिंह निरंजन और ड0 जमशेद ने अभिभावकों को बच्चों के मामले में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिये आगाह किया। उन्होने कहा कि गन्दगी और अस्वच्छता सौ बीमारियों की जड है। अगर इससे बचा जाये तो बच्चे की तन्दुरूस्ती की हिफाजत काफी हद तक हो सकती है।
इस दौरान आंगनवाडी कार्यकत्री आराधना , सर्वेश , संगीता, मिथलेश , स्वदेश तथा सुमन देवी मौजूद रही ।

Leave a comment

Recent posts