उरई। कुठौंद थाना अंतर्गत जुए के फड़ पर छापामारी के दौरान कुछ जुआरी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले थे जिनमें से एक आरोपी को हदरुख चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक कार भी बरामद हुई जिसे सीज कर दिया गया।पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत गत 14 जनवरी को कुठौंद थाना अंतर्गत अतुल गुप्ता पुत्र श्यामबाबू गुप्ता, रामू पांडेय पुत्र श्रीमननारायण पांडेय निवासीगण कस्बा कुठौंद, अनूप दीक्षित निवासी ग्राम हरसिंगपुर थाना कुठौंद व राजू पाल निवासी ग्राम मदारीपुर थाना कुठौंद के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसमें रामू उक्त चारों मौके का फायदा उठाकर भाग निकले थे। मामले की विवेचना हदरुख चौकी प्रभारी गोकुल सिंह कर रहे हैं जिसके क्रम में आज हदरुख चौकी प्रभारी गोकुल सिंह ने कांस्टेबिल प्रदीप सिंह व शिवम के साथ रामू पांडेय उर्फ राघवेंद्र कुमार पुत्र श्रीमननारायण निवासी कस्बा कुठौंद को ग्राम मदारीपुर में पुराने शराब ठेका मदारीपुर की दुकान के सामने से एक अदद कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। मौके पर कार से संबंधित कोई कागजात न होने के कारण कार को सीज कर दिया गया जबकि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।







Leave a comment