कालपी की गुलफ्सा ने बढ़ाया जनपद का गौरवबुंदेलखंड विश्वविद्यालय से दो स्वर्ण, एक रजत पदक पाया

  कालपी। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और कहीं भी जन्म ले सकती है। इसके लिए कोई अधिकृत स्थान नहीं है। आज नगर की एक होनहार बेटी गुलफ्सा ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल करके कालपी कालेज कालपी ही नहीं पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया। उसका हौसला बढ़ाने के लिए के लिए कालपी कालेज कालपी के प्रबंधक पूर्व विधायक डा. अरुण मेहरोत्रा ने गुलफ्सा व उनके पिता सालिम का मुंह मीठा कराकर बेटी की पढ़ाई में हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही।बुंदेली धरा के प्रवेश द्वार कालपी नगर की गुलफ्सा पुत्री सालिम अंसारी की इस बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में नगर का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरो में लिख दिया। कालपी कालेज कालपी परिवार गुलफ्सा इस उपलब्धि से आपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है और उसके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना करने में लगा है। कालपी कालेज कालपी के प्रबंधक वरिष्ठ चिकित्सक डा. अरुण मेहरोत्रा पूर्व विधायक को जैसे ही यह जानकारी मिली कि विद्यालय की  छात्रा गुलफ्सा को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कुलाधिपति रजत पदक व स्नेहलता शर्मा स्वर्ण पदक तथा डा. बीआर अंबेडकर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक ने होनहार बच्ची के घर जाकर उसे आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया और मिठाई खिलाकर आगे की शिक्षा में कालेज तथा अपनी ओर से हर प्रकार का सहयोग करने की बात कही। पिता हाजी सालिम अंसारी मां नहीमा के छह लडक़ों और तीन लड़कियों में सबसे छोटी बेटी गुलफ्सा ने अपनी इस उपलब्धि के लिए सबसे पहले अल्लाह ताला का करम अम्मी व अब्बू का आशीर्वाद बताया और अपने भाई लईक अंसारी की प्रेरणा तथा अपनी शिक्षका डा. नीलिमा निगम और शिक्षक अरुणेश बाजपेई के मार्गदर्शन तथा कालेज प्रबंधक डा. अरुण मेहरोत्रा के कालेज में बनाए गए पढा़ई के अच्छे माहौल को बताया। गुलफ्सा ने कहा कि वह दिन में मात्र छह घंटे पढ़ाई करती है पर जो पढ़ती है उसे याद रखती है। भविष्य की योजना पर उसने बताया कि अभी विचार नहीं किया परंतु अगर सहयोग मिला तो सिविल सेवा मे जाकर देश की सेवा करने वालों की पंक्ति में शामिल होना चाहेगी। इसी क्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सपा नेता प्रशांत शुक्ला भी पार्टी नेतृत्व के निर्देशन में गुलफ्सा को बधाई देने पहुंचे। पूर्व विधायक जब गुलफ्सा को बधाई व आर्शीवाद दे रहे थे तो उक्त अवसर पर उपस्थित प्रमुख रूप से बसपा नेता एनुल हसन मंसूरी, सभासद भट्टीपुरा, वहीद अहमद, सभासद अदल सराय गुड्डू, कालपी कालेज कालपी के कर्मी पप्पू,अनीस अंसारी, परवेज अंसारी,रियाजुल अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment