उरई। शहर कोतवाली के ग्राम गढऱ में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।शनिवार देर शाम को शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढऱ निवासी शिवकुमार प्रजापति (45 वर्ष) पुत्र मुलू प्रजापति अपने घर पर अकेला था जबकि परिवार के सभी लोग खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान ही उसने घर में ही रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात को जब परिवार के लोग खेत से लौटे तब रस्सी से झूल रहे अधेड़ के शव को देख उनमें हडक़ंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  पुलिस को शुरूआती छानबीन में पता चला है कि अधेड़ शराब पीने का लती था जिस वजह से घर में झगड़ा होता था।

Leave a comment