कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम नाका में संदिग्ध अवस्था में अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।थाना क्षेत्र के ग्राम नाका में बाबू हसन (40 वर्ष) पुत्र स्व. बकरीदा की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने रात को भंडारा खाया और सोने के लिए चला गया। सुबह जब उसकी अद्र्धविक्षिप्त मां मुन्नी खातून अपने पुत्र के पास पहुंची तो वह चारपाई में मृत देखकर घर के अन्य परिजनों को बताया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति शराब पीने का भी लती था और आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। घर में विक्षिप्त मां रहती है जबकि पत्नी व बच्चे मायके में रहते हैं। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का दाह संस्कार भी कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है जानकारी की जा रही है।  

Leave a comment