जालौन। आपसी विवाद के चलते दो लोगों के बीच हुए विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी राजेश व जसवंत के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गालीगलौज से होकर मारपीट तक पहुंच गया। गांव के लोगों के समझाने के बाद भी न मानने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई जहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई।

Leave a comment