जालौन। पांच दिन पूर्व घर के बाहर खड़ी पिकप गाड़ी के चोरी होने की शिकायत वाहन स्वामी ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर की है।न्यू जालौन ट्रांसपोर्ट के संचालक सरताज ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनकी पिकप गाड़ी पांच दिन पूर्व घर के बाहर खड़ी थी। सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो गाड़ी गायब थी। लिखा कि उनके घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता लगा कि रात करीब दो बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी पिकप को स्टार्ट कर औरैया की ओर ले गया। उन्होंने पिकप के बारे में इटावा से पहले स्थित टोल प्लाजा पर पता किया तो पता लगा कि उक्त टोल से उनकी पिकप निकली है। इसके बाद से पिकप का कहीं पता नहीं चल रहा है। पीडि़त वाहन स्वामी ने चोरी गई पिकप को बरामद कराने की गुहार एसपी से लगाई है।







Leave a comment