गोवंशो के संरक्षण के समर्पित इन्तजामों पर रीझे सीडीओ


माधौगढ- उरई। ग्राम पंचायत अमखेडा का गो आश्रय केन्द्र एक मिसाल सिद्ध हो रहा है । रविवार को इसका निरीक्षण करने आये जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसे तस्लीम किया।
अमखेडा के गो आश्रय केन्द्र में गोवंशों की देखरेख की सारी व्यवस्थायें निर्मल और समर्पण के भाव से की गयी है जिससे दूसरी ग्राम पंचायतो को भी प्रेरणा मिलती है। गोवंश के चारे पानी के साथ सर्दी से उनके बचाव के सारे प्रबंध भी दुरूस्त है।
मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव आज मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 सुरेन्द्रपाल सिंह के साथ गो आश्रय केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होने गोशाला में करीने से की गयी ईमानदार व्यवस्थाआंे पर दृष्टिपात किया तो गदगद हुये बिना नहीं रहे ।
इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी सुरेन्द्र राजपूत , खण्ड विकास अधिकारी दीपक कुमार , निवर्तमान प्रधान रामशरण दौहलिया , ग्राम पंचायत सचिव सुनील सोनकर , विश्वनाथ सिंह , सुमित आदि भी उपस्थित रहे ।

Leave a comment