जालौन। चकरोड पर पुलिया निर्माण न होने से खेत पर वाहन नहीं पहुंच पा रहे हैं। पीडि़त किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर चकरोड पर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।नगर क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीवाल निवासी राजीव त्रिपाठी ने डीएम डा. मन्नान अख्तर को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनकी कृषि योग्य भूमि मौजा महिया कमलपुर में है। खेत पर जाने के लिए चकरोड बना हुआ है लेकिन चकरोड पर एक पुलिया टूटी है जिससे चकरोड होते हुए भी किसानों के वाहन खेत तक नहीं पहुंच पाते हैं। हालत यह है कि पुलिया न होने की वजह से पैदल निकलने में भी परेशानी होती है। शिकायकर्ता का कहना है कि जब चकरोड पड़ा था तब बताया गया था कि चकरोड बनने के बाद पुलिया का निर्माण होगा लेकिन तबसे लगभग एक वर्ष होने को है अभी तक उक्त पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है जिससे किसानों को खेत पर पहुंचने में परेशानी हो रही है। पीडि़त किसान ने डीएम से जनहित में चकरोड पर पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।

Leave a comment