उरई। परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक ट्रकों का चालान किया गया। इस व्यापक कार्रवाई में विभिन्न जनपदों से संचालित होने वाले ओवरलोड संचालकों में हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है।मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन मनोज कुमार ने चेकिंग अभियान ओवरलोड ट्रकों की धरपकड़ की। इस दौरान छब्बीस वाहनों का चालान किया गया। यह सभी वाहन हमीरपुर क्षेत्र से निकलते हुए कदौरा से जोलूपुर मार्ग पर पाए गए। वाहनों से लगभग दस लाख समन शुल्क प्राप्त होने की संभावना है। चेकिंग अभियान से ट्रक चालकों में हडक़ंप मच गया। बता दें कि परिवहन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।







Leave a comment