कालपी। नगर के एमएसबी इंटर कालेज के ग्राउंड में लगी पं. दीनदयाल उपाध्याय नुमाइश देखने आई आधा दर्जन महिलाओं को एक अपाचे मोटरसाइकिल सवार युवक ने ठग लिया और पांच पांच सौ रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया।मिली जानकारी के अनुसार महेवा विकास खंड के ग्राम न्यामतपुर निवासी प्रीति व शालू आधा दर्जन महिलाओं तथा बच्चों के साथ कालपी में नुमाइश देखने गई थी जहां नुमाइश ग्राउंड गेट पर खड़े एक पैंतीस वर्षीय युवक ने पुराने कपड़ों की पैकिंग करके महिलाओं से पांच पांच सौ रुपए लिए। जब महिलाओं ने पैकिंग खोली तो वह भाग खड़ा हुआ। इसके पहले भी असफाक कालपी तथा छौंक गांव की तीन महिलाएं भी इनका शिकार हो चुकी हैं। ठग युवक अपाचे मोटरसाइकिल से थे जिसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंचे एसएसआई हरिशंकर अवस्थी हमराही गोपाल व अशोक ने लोगों से पूछताछ की। पुलिस ठगी करने वाले की तलाश में जुटी है।

Leave a comment