कोंच। कोतवाली के मोहल्ला भगत सिंह नगर स्थित चौधरी धाम विवाहघर में बने शौचालय के फर्श में देवताओं के टाइल्स लगे होने की सूचना जैसे ही विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी और चौधरीधाम विवाहघर पहुंच गए।मामले की गंभीरता समझते हुए प्रभारी निरीक्षक इमरान खान ने भी तुरंत मौके पर पहुंचे और विवाहघर के संचालक को बुलाकर तत्काल ही शौचालय के फर्श को उखड़वाने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद आनन फानन में संचालक ने शौचालय के फर्श को तुड़वाकर नया फर्श डलवाना शुरू कर दिया।

Leave a comment