जालौन। आगामी 12 फरवरी से आयोजित होने वाले शतचंडी महायज्ञ की तैयारियों को सेवादल के सदस्यों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। नौ दिवसीय आयोजन में श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन एवं रात्रि जागरण में वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया जाएगा।चुर्खीवाल में बंबी के पास दक्षिणमुखी हनुमानजी मंदिर परिसर में आगामी 12 फरवरी से नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है जिसमें यज्ञशाला सहित अन्य कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यज्ञशाला को कानपुर से आए कारीगरों द्वारा पं. महेश आचार्य भिटारा की देखरेख मे तैयार किया जा रहा है जिसका कार्य लगभग पूरा हो चुका है। वर्तमान में हवन कुंड को बनाया जा रहा है। वहीं साधु संतों के ठहरने की व्यवस्था एवं श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन के लिए पांडाल लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। निक्की लाईट एवं डेकोरेशन बंगरा द्वारा लाइट की भव्य सजावट की जा रही है। यज्ञ का आयोजन वनखंडी देवी कालपी के महंत जमुनादास के संरक्षण में किया जाएगा। सेवादल के सदस्य भूपेश बाथम, अनिल मिश्रा, दीपक गुप्ता, ब्रजेश सक्सेना, शेखर उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन रात एक करने में लगे हैं।

Leave a comment