जालौन। गांव में दो वर्ष से मुनादी का काम कर रहे युवक की मजदूरी प्रधान व सचिव द्वारा न दिए जाने की शिकायत पीडि़त ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर की है।तहसील क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी लालता प्रसाद ने जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि गांव के प्रधान एवं गांव में तैनात सचिव किरन रावत ने उसे सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए दो वर्ष पूर्व मुनादी के लिए रखा था। दो वर्ष से वह अपनी ड्यूटी को मुस्तैदी से अंजाम देकर जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी उसे अभी तक मजदूरी के रुपए नहीं दिए गए हैं। पीडि़त का आरोप है कि जब वह रुपए मांगता है तो प्रधान व सचिव टालते रहते हैं। अब प्रधान ने रुपए देने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। वहीं सचिव ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। पीडि़त ने डीएम से उसकी दो वर्ष की मजदूरी दिलाने की मांग करते हुए लिखा कि उसे परिवार के भरण पोषण में दिक्कत हो रही है। यदि रुपए मिल जाते हैं तो उसके परिवार का भरण पोषण होने लगेगा।







Leave a comment