जालौन। आम आदमी पार्टी की बैठक में पार्टी की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें विजय कुमार निगम को पार्टी का नगर अध्यक्ष व मनोनीत किया गया।आम आदमी पार्टी की एक बैठक मोहल्ला घुआताल में आयोजित की गई जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष दीनदयाल काका की संस्तुति पर पार्टी के नगर अध्यक्ष के पद पर विजय कुमार निगम को मनोनीत किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार शर्मा, भानु श्रीवास्तव, सतेंद्र कुमार, महेश चंद्र राठौर, महासचिव आशाराम आजाद, सचिव लालू साहू, रूद्रप्रताप सिंह, राजेश वाल्मीकि, चंद्रशेखर, येतशाम, कोषाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, मीडिया प्रभारी ओमजी एवं सदस्य पद पर मुकीम, सद्दाम हुसैन, ओमकार सिंह चौहान, पंकज श्रीवास्तव, अनुराग सोनी, अफसार, राममोहन सोनी, साकेत वर्मा को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों से पार्टी हित में कार्य करने एवं दिल्ली माडल को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a comment