उरई। कोंच कोतवाली क्षेत्र में पनियारा और भदारी के बीच हुई सड़क दुर्घटना में तीन मोटर साईकिल सवारों की मौत हो गई जिनमें दो चाचा भतीजे थे।
विवरण के अनुसार कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊमरी निवासी 50 वर्षीय धन सिंह अपने भतीजे 45 वर्षीय मुन्नी और 48 वर्षीय तेज सिंह के साथ उरई से एक विवाह समारोह में शामिल होकर लोट रहे थे। उक्त स्थान पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे धन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि मुन्नी व तेज सिंह अस्पताल पहुंचकर चल बसे।

Leave a comment