उरई। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कालपी रोड स्थित रामा हास्पिटल के पास हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से संविदा कर्मी लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार सीताराम (40 वर्ष) पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम सधारा आटा विद्युत विभाग में संविदा कर्मी लाइनमैन के पद पर कार्यरत था जो कालपी रोड स्थित राहिया फीडर पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वह कालपी रोड स्थित रामा हास्पिटल के पीछे हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा था। काम करते समय वह अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद इकट्ठा हुए स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया यह भी जा रहा है कि उपरोक्त लाइनमैन को किसी ने फोन करके जंफर ठीक करने के लिए बुलाया था लेकिन इस बात की अब तक कोई भी पुष्टि नहीं हो पाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Leave a comment