कुठौंद। कुठौंद थाना अंतर्गत हदरुख चौकी क्षेत्र के हदरुख बंबा के पास दो बाइकें आपस में टकरा गई जिससे दोनों बाइक सवारों को चोटें आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार हदरुख निवासी अंकित त्रिपाठी पुत्र कल्लू त्रिपाठी अपनी बाइक पर सवार होकर जालौन की ओर जा रहा था तभी बंबा के पास से निकल रही बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह अंकित की बाइक से टकरा गया जिससे दोनों बाइक सवार गिर पड़े और चुटहिल हो गए तभी वहां से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हदरुख चौकी प्रभारी गोकुल सिंह व उनकी टीम ने एंबुलेंस की सहायता से घायल बाइक सवारों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और घायलों के परिजनों को जानकारी दी।







Leave a comment