बुंदेलखंड का किसान बहुत समस्याओं से जूझता है: शिवनारायण परिहार

उरई। बुंदेलखंड का किसान बहुत समस्याओं से जूझता है, आत्महत्या करता है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसान भाइयों का साथ दिया है और देती रहेगी। यह बात उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण परिहार ने जिला कांग्रेस कार्यालय में कही।उन्होंने यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार सत्ता संभालते ही इस बात का आभास कराती है कि उनकी सरकार में पूंजीपतियों का नमन होता है और किसानों दमन। उन्होंने कहा की खाद, बिजली, पानी, बीज, कीटनाशक इन सब समस्याओं से किसान संघर्ष करता है तब कहीं जाकर वह अपनी फसल उगाता है। एेसे में अगर उसे फसल दाम भी अच्छा न मिले तो वह अपनी बेटी के हाथ पीले कैसे करेगा। वह अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेगा। जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने कहा देश में कृषि क्षेत्र की हालत मोदी सरकार ने बेहद बदतर स्थिति में पहुंचा दी है। उन्होंने तीन क्रूर काले कानूनों को बर्खास्त करने की मांग की। पार्टी महासचिव दीपांशु समाधिया ने कहा कि मोदी सरकार ने इन तीनों खेती विरोधी काले कानून के माध्यम से बासठ करोड़ किसानों खेत मजदूरों की आजीविका पर हमला बोल उन्हें चंद कंपनियों का गुलाम बनाने का षड्यंत्र किया है। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह यादव, आशुतोष कुरहना, प्यारेलाल कुशवाह, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment