उरई। जालौन की एक महिला ने पुलिस आफिस में भूमाफियाओं के खिलाफ एसपी से शिकायत की है जिसमें उसने अपनी जमीन पर जबरन कब्जा करने और उसे फर्जी तरीके से बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।कस्बा जालौन के मोहल्ला हृदयशाह निवासी राबिया पत्नी स्व. मोहम्मद हुसैन ने उरई में उसकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे बेचने का प्रयास करने का आरोप लतीफ उर्फ गुड्डन निवासी मोहल्ला कबीर नगर और उसके साथियों आजाद निवासी मोहल्ला नया पाठकपुरा, मुकीम निवासी मोहल्ला नया पाठकपुरा सहित आधा दर्जन लोगों पर लगाया। महिला ने पुलिस आफिस आकर एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि विरोध करने पर उसे धमकाया जा रहा है और प्रताडि़त किया जा रहा है। उसने मांग की कि उसकी मदद की जाए और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। एसपी ने महिला को जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।







Leave a comment