उरई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी के निर्देशानुसार गहोई धर्मशाला में व्यापार मंडल की गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में आत्मनिर्भर भारत के एतिहासिक बजट को लेकर सभी व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट की सराहना की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि यह बजट सभी व्यापारियों के हित में है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप सेठ ने की। इस मौके पर तरुण तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष, हरिओम बाजपेई प्रदेश मंत्री, संतोष गुप्ता जिलाध्यक्ष, विनोद सैनी जिला मंत्री, हरिकिशोर गुप्ता रिप्पू जिला कोषाध्यक्ष, शक्ति गहोई जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment