कदौरा। मंगलवार को कदौरा नगर में बागी और चतेला की टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें टास जीत कर चतेला ने पहले बैटिंग करते हुए बागी के लिए सौ रनों का लक्ष्य रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के कालपी विधानसभा महासचिव मो. जियाउद्दीन ने की।बता दें कि अमीन मिनी क्रिकेट क्लब मैदान में टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक मो. सलाउद्दीन, सहयोगी शिवभ, अंकित, समीम, छोटू, जैफ,अदीफ व मुख्य अतिथि मो. खुशनसीब ने कहा कि एेसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए क्योंकि एेसे आयोजनों से प्रतिभाओं में निखार आता है और बच्चों को अपनी क्षमता का एहसास होता है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच बागी ने आठ विकेट और चार ओवर पहले ही  जीता। इसके बाद अध्यक्ष ने जीतने वाली टीम को ट्राफी और इकत्तीस हजार रुपए नगद रूप से दिए। इसके बाद अतिथियों ने अन्य खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस मौके पर मो. बिट्टू खान, अफजाल अहमद, मोनू पत्रकार, मुजीब खान, सारंग, विवेक, सिद्धार्थ आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment