कदौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के एक युवक पर घर के अंदर घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है।महिला ने बताया कि सोमवार शाम करीब आठ बजे उसका पति खेत पर गया था और वह अपने घर में जानवरों को बांध रही थी। उसी समय गांव का ही एक युवक दीवाल फांदकर अंदर घुस आया और बुरी नियत से हाथ पकडक़र कमरे के अंदर ले जाने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर दी। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों के ललकारने पर उक्त युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।







Leave a comment