माधौगढ़। फोन पर निर्वतमान प्रधान और भाजपा के पंचायत स्तरीय पदाधिकारी को धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पीडि़त प्रधान ने थानाध्यक्ष पर धमकी देने वाले के पक्ष में खड़े होकर कार्रवाई की बजाय उसे ही उपदेश देकर चुप रहने को कहने का आरोप लगाया है। मामला ग्राम अतरेहटी का है जहां के निर्वतमान प्रधान नरेश सिंह पुत्र शत्रुघ्न सिंह को उनके मोबाइल पर गत 4 फरवरी को रात पौने ग्यारह बजे के लगभग धमकी मिलती है और गालीगलौज की जाती है जिसकी शिकायत उन्होंने रेंढऱ थाना में रिकार्डिंग साक्ष्य के साथ थानाध्यक्ष से की। उनका यह भी आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय थानाध्यक्ष उन्हें ही चुप रहने की सलाह देते हैं। साथ ही शिकायतकर्ता से मामला बढ़ाने से नुकसान होने की बात कहकर कानून का मखौल उड़ातेे हैं। पीडि़त प्रधान का कहना है कि थानाध्यक्ष ने इस तरह बर्ताव किया जैसे आरोपी उनका रिश्तेदार हो।








Leave a comment