जालौन। जेवर व नगदी सहित पत्नी के घर से भाग जाने की सूचना पीडि़त पति ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस पत्नी की तलाश कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पति ने बताया कि दो दिन पूर्व घर के सभी सदस्य रात में कमरे में सोए थे तभी रात में किसी समय उनकी पत्नी दो वर्ष की बेटी को साथ लेकर घर से भाग गई। सुबह जब घर के सदस्यों के आंख खुली तो पत्नी गायब थी। पीडि़त पति का आरोप है कि पत्नी अपने साथ चौबीस हजार रुपए नगद सहित मंगलसूत्र, सोने की चैन समेत सभी गहने भी ले गई है। जब पत्नी के मायके सहित अन्य संभावित स्थानों पर पत्नी की तलाश की गई तो वह वहां भी नहीं मिली। पीडि़त पति ने पत्नी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।







Leave a comment