कालपी-उरई। जुआ के फड खत्म कराने के लिये पुलिस का ताबडतोड अभियान यहां जारी है। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को फिर 5 लोगो को जुआ खेलते हुये दबोचकर 28 हजार रूपये की नगदी बरामद की ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला कागजीपुरा में पचपेडा देवी के मन्दिर के सामने जुआ खेला जा रहा था । जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने व्यूरचना कर उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई के लिये भेजी जिसमें घनश्याम मिश्रा, अंकित पाण्डेय, आकाश जैन, और सुभाष कुमार शामिल थे। टीम ने मुखबिर द्वारा बतायी गयी जगह पर सटीक छापेमारी की जिससे मुहम्मद सलाम , भैरव निवासीगण कागजीपुरा , रामनरेश निवासी आलमपुर बाईपास को गिरफ्तार कर लिया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुये अतिरिक्त इन्सपेक्टर क्राइम उमाकान्त ओझा ने बताया कि फड से 13600 रूपये तथा जामा तलाशी में 14600 रूपये बरामद हुये ।






Leave a comment