उरई। बीते मंगलवार की सुबह झांसी कानपुर रेल मार्ग स्थित एट थाना क्षेत्र की पिंडारी रेलवे क्रासिंग के पास से रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने से हडक़ंप मच गया था। मौके पर पहुंची पुलिस और गांव के लोग  मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाए थे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।गुरुवार सुबह मृतक की पहचान उदय कुमार (50 वर्ष) पुत्र स्व. फुंदी मास्टर निवासी ग्राम जखौली थाना एट के रूप में की गई। पोस्टमार्टम हाउस आए मृतक के भाई फूलचंद्र ने बताया कि सोमवार देर शाम को उदय घरवालों से बिना कुछ कहे निकल गया था और तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। पेशे से उदय किसान था। उसने खुदकुशी क्यों की इस बात की जानकारी उन लोगों को नहीं है। उधर किसान की मौत की खबर से उसके घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।  

Leave a comment