उरई। एक युवक ने कुछ लोगों पर उसे नौकरी का झांसी देकर रुपए एेंठने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।उरई कोतवाली में तहरीर देकर बेरोजगार युवक उत्कर्ष पोरवाल निवासी मोहल्ला गोपालगंज ने बताया कि बीते वर्ष उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा अभय पोरवाल निवासी इटावा और उसके दो साथियों ने दिया था। उनके झांसे में आकर उसने उनके एकाउंट में रुपए डाल दिए जिसके बदले में उन लोगों ने उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। कुछ दिनों बाद जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने अभय से अपने रुपए वापस मांगे तो उसने रुपए देने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर पुलिस ने अभय पोरवाल सहित उक्त लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी।







Leave a comment