जालौन। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में होने वाले शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुई। बैंडबाजा व घोड़ों के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों और मंदिरों से होकर यज्ञ स्थल पर पहुंची।मोहल्ला चुर्खीवाल में दक्षिणमुखी हनुमानजी मंदिर पर 12 फरवरी से 20 फरवरी तक नौ दिवसीय नौ कुंडीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शतचंडी महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ हुई। नगर के बड़ी माता मंदिर व द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष भक्त एकत्रित हुए। दोपहर लगभग दो बजे मंदिर प्रांगण में विधिविधान से मंत्रोच्चार के बीच यजमानों ने कलश का पूजन किया। बाद में दो सौ इक्यावन महिलाओं ने कलश में जल भरकर उसे श्रद्धा के साथ सिर पर रखा। मां वनखंडी धाम कालपी के महंत जमुनादास जी महाराज के नेतृत्व में पीली साड़ी में महिलाएं सिर पर कलश रखकर मंगल गीत गाते हुए आगे बढ़ी तो भक्ति की बयार बहने लगी। बैंडबाजों की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूम रहे थे। वहीं श्रृद्धालु धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो नारे लगाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा के पीछे रथ पर सवार भगवान शंकर, राम लक्ष्मण और मता सीता, हनुमान, विद्या की देवी सरस्वती आदि की झांकियां आकर्षण में रहीं। कलश यात्रा, छोटी माता मंदिर, नाना महाराज मंदिर से पानी की टंकी, तहसील रोड, सरस्वती मंदिर, काली माता मंदिर से देवनगर चौराहा होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह था। कलश यात्रा और भक्तिगीतमों के चलते पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर यज्ञाचार्य मनीष पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कराकर यज्ञ का शुभारंभ कराया। मां वनखंडी धाम कालपी के महंत जमुनादास जी महाराज के मार्गदर्शन में विद्वान पंडितों ने पूरे विधिविधान से पंचांग पूजन के साथ ही बेदी पूजा कराने के पश्चात यज्ञ मंडप में दुर्गा सप्तशती पाठ का श्रीगणेश किया गया। यज्ञ मंडप में बनाए गए नौ हवन कुंडों में अग्नि प्रज्ज्वलित करने के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूरे विधिििवधान से श्री शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया। कलश यात्रा में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, संजू खत्री, अनिल याज्ञिक, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष थोपन याादव, दीपू त्रिपाठी, अधिवक्ता उमेश दीक्षित, सुरेशराव डेंगरे, भूपेश बाथम, पुजारी दयामुनि सहित मां वनखंडी देवी के पुजारी ब्रजेश तिवारी, आचार्य पं.महेश दुबे, निखिल कृष्ण शास्त्री, भूपेश बाथम, मंगल सिंह चौहान, चंद्रभान मिश्रा, पप्पू चौहान, पवन अग्रवाल, केपी सिंह, रिंकू आदि सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।








Leave a comment