जालौन। एक वर्ष पुराने मादक पदार्थ की बिक्री के मामले में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने वारंटी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी आजाद के खिलाफ मादक पदार्थ की बिक्री का एक मामला कोतवाली में दर्ज था लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से दूर बना हुआ है जिसकी गिरफ्तारी का वारंट न्यायालय ने जारी किया था। गुरुवार की रात चौकीप्रभारी संजीव दीक्षित को सूचना मिली कि उक्त वारंटी दीनदयाल उपाध्याय चौराहे (कोंच चौराहा) पर खड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।







Leave a comment