उरई। रविवार को सर्किट हाउस में हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए बजट की खूबियां गिनाने व उसके फायदे बताने को लेकर प्रभारी मंत्री पत्रकारों से रूबरू हुई और उन्होंने बताया कि प्रस्तुत किया गया बजट देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने बताया कि यह बजट गरीब व मध्यम वर्ग एवं किसानों का बजट है जो देश की गरीबी को दूर करेगा। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण सिंह ने जो बजट सदन के अंदर पेश किया है वह कई संदेश देने वाला बन गया है। एेसे समय पर वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया वह अपने आप में एक मिशाल पेश की है। बजट पारदर्शितापूर्ण है अमलीजामा पहनाने वाला बजट है। बजट में देश के सभी व्यक्तियों का सम्मान रखा गया है। इस बजट के अंदर जो प्रावधान है उसमें सत्ताइस लाख करोड़ का बजट पेश किया है। हमारे लघु उद्योगों बढ़ावा देने वाला है जिसे सरकार पहले ही पेश कर चुकी है। देश को विकसित करने वाला बजट है। देश के हेल्थ सिस्टम को बढ़ावा देने का काम करेगा। हमने स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए फोकस किया है। किसानों को जोडऩे के लिए बजट में पूरा ख्याल रखा गया है। एक लाख करोड़ का बजट एग्रीकल्चर से जोडक़र किसानों को फायदा पहुंचाने वाला है। भाजपा के एक एक कार्यकर्ता की जवाबदेही जनता के प्रति है। वार्ता के दौरान प्रमुख रूप से सांसद भानुप्रताप वर्मा, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, जिला प्रभारी संजीव सिंह ऋषि, जिला मीडिया प्रभारी शक्ति गहोई सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।








Leave a comment