साढ़े तेईस किलो गांजा सहित तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  कालपी। कालपी कोतवाली पुलिस ने बीती रात्रि आलमपुर तिराहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान साढे़ तेईस किलो गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को एक बोलेरो गाड़ी, तीन मोबाइल व बीस हजार नौ सौ पचास रुपए के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम के संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किए।पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डा. अवधेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन व पुलिस उपाधीक्षक आरपी सिंह के पर्यवेक्षण में कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह व एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार, एसएसआई दिनेश कुरील, उपनिरीक्षक रामविनोद, हेड कांस्टेबिल एसओजी भूपेंद्र कुमार,अश्विनी कुमार, श्रीराम प्रजापति, निरंजन सिंह, राजीव कुमार, कांस्टेबिल कोतवाली कालपी आकाश जैन, अंकित पांडेय, रणविजय, कांस्टेबिल एसओजी विनय प्रताप, कांस्टेबिल सर्विलांस रोहित रावत, चालक कांस्टेबिल शैलेंद्र चौहान एसओजी, पुनीत कुमार, नीतू कुमार, वीरेंद्र सिंह द्वारा अपराधों की रोकथाम के तहत संदिग्ध वाहन चेकिंग, शराब व सट्टा माफिया व वांछित आरोपियों, चोर व गांजा शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बीती रात्रि आलमपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान झांसी की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी को चेक किया गया तो साढ़े तेईस किलो गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर संदीप कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी उपाध्याना थाना समसर झांसी व निशांत उर्फ नीशू लोहिया पुत्र अशोक कुमार लोहिया निवासी नई बस्ती थाना समथर जिला झांसी तथा रामजी शरण पुत्र भगवतदास नगाइच निवासी चिरगांव खुर्द थाना समथर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह झांसी में एक व्यक्ति को बीस हजार नौ सौ पचास रुपए का गांजा बेचकर कानपुर गांजा बेचने जा रहे थे। पुलिस टीम ने साढ़े तेईस किलो गांजा के अलावा एक बोलेरो गाड़ी, तीन मोबाइल सेट व बीस हजार नौ सौ पचास रुपए बरामद किए पकडे़ गए आरोपियों के विरुद्ध कालपी कोतवाली में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज पुलिस उपाधीक्षक उरई संतोष कुमार के पास पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि पकडे़ गए तीनों अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के विरुद्ध कहां कितने मामले दर्ज हैं उसकी पूरी डिटेल एकत्रित की जा रही है।

Leave a comment